जिला शासक तथा पुलिस कमिश्नर ने आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम का लिया जायजा
1 min read
:पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस पोन्नबलम तथा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रणव कुमार सिंह आज आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण किया आपको बता दें कि आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज को पश्चिम बर्धमान जिले में हुए विधानसभा चुनाव के बाद 6 विधानसभा केद्रों के लिए स्ट्रांग रूम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है आज जिला शासक तथा पुलिस कमिश्नर ने आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज का जायजा लिया और यहां की सुरक्षा व्यवस्था को दिखा इस बारे में जिला शासक ने बताया कि जब से आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज को स्ट्रांग रूम बनाया गया है तब से वह नियमित यहां पर आ रहे हैं और सभी सुरक्षा इंतजामों को देख रहे हैं उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षा इंतजाम ठीक है और कहीं पर किसी गड़बड़ी की बात सामने नहीं आई है वहीं उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी पार्टी द्वारा कोई शिकायत भी नहीं की गई है लेकिन प्रशासन कोई कोताही नहीं बरत रहा है और प्रशासन की तरफ से चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सभी प्रकार के इंतजाम किए गए हैं उन्होंने कहा कि 4 तारीख को मतगणना है उससे पहले सुरक्षा को लेकर प्रशासन की तरफ से हर प्रकार का इंतजाम किया गया है वही पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आज जिला शासक के साथ वह आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण करने के लिए आए थे सभी इंतजाम बिल्कुल सही तरीके से लिए गए हैं कहीं से कोई शिकायत नहीं है उन्होंने बताया कि कल ही सभी राजनीतिक दलों को साथ लेकर एक बैठक हुई थी जिसमें किसी भी पार्टी की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई वहीं मौके पर मौजूद आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक एक के टीएमसी अध्यक्ष गुरदास चटर्जी ने कहा कि अभी तक प्रशासन की तरफ से जो इंतजाम किए गए हैं वह संतोष जनक है और सीसीटीवी का इंतजाम भी ठीक तरीके से किया गया है अभी तक कोई शिकायत तो नहीं है लेकिन टीएमसी की तरफ से लगातार नजर रखे जा रही है अगर कहीं से किसी प्रकार की शिकायत आती है तो टीएमसी कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे वह आंदोलन करेंगे














