माकपा की तरफ से मनाया गया मई दिवस श्रमिकों को एकजुट करने का लिया गया शपथ
1 min read
:हर साल की तरह इस साल भी पहली मई यानी श्रमिक दिवस के अवसर पर आसनसोल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के अपकार गार्डन कार्यालय में मई दिवस का पालन किया गया। इस मौके पर इस दिन के महत्व को याद किया गया और पार्टी का झंडा फहराया गया तथा शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ वामपंथी नेता पार्थ मुखर्जी ने कहा कि श्रमिक दिवस का अपना महत्व है इसका अपना इतिहास है जिसे विश्व के सभी श्रमिक वर्ग के लोग याद करते हैं आज ऐतिहासिक मई दिवस है इस साल इसका महत्व और ज्यादा बढ़ गया है क्योंकि जिस तरह से केंद्र सरकार चार श्रम कोड लाकर श्रमिकों के अधिकारों का हनन करना चाहती है इसके खिलाफ सभी श्रमिकों को एकत्रित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है ताकि सालों के संघर्ष के बाद श्रमिकों ने जो अपना अधिकार प्राप्त किया है उसे कोई छीन ना सके वहीं बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल को लेकर उन्होंने कहा कि आजकल ज्यादातर मीडिया हाउस बड़े कॉर्पोरेट घराना द्वारा चलाए जाते हैं इसलिए वामपंथी मीडिया हाउस के एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं करते उन्हें जनता के एग्जिट पोल यानी मतगणना पर ही भरोसा है और उसीका वह इंतजार करेंगे।














