टीएमसी के राज्य संपादक वी शिवदासन दासु का दावा चौथी बार ममता बनर्जी बनने जा रहीं हैं मुख्यमंत्री
1 min read
:29 अप्रैल को बंगाल विधानसभा में दूसरे चरण का मतदान हो गया इस तरह से बंगाल विधानसभा के सभी 294 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया अब सबको इंतजार है नतीजों का यानी 4 मई जब बंगाल विधानसभा के नतीजे आएंगे इससे पहले विभिन्न चैनलों पर एग्जिट पोल दिखाए जा रहे हैं जिसमें से कुछ एग्जिट पोल में यह दिखाया जा रहा है कि भाजपा सत्ता हासिल करने वाली है इसे लेकर टीएमसी के राज्य संपादक वी शिवदासन दासु ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर टीएमसी के कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि वह इस तरह के भ्रामक एग्जिट पोल से भ्रमित ना हो 2016 में भी एग्जिट पोल में यही कहा गया था कि टीएमसी हारने वाली है 2021 में भी एग्जिट पोल ने दिखाया था कि सत्ता परिवर्तन होने वाला है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ पिछली बार के मुकाबले टीएमसी ममता बनर्जी के नेतृत्व में और मजबूती से सत्ता में वापस आई इस बार भी वैसा ही होगा। ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की मेहनत रंग लाएगी और टीएमसी ही सत्ता में वापसी करेगी दासु ने मीडिया के एक वर्ग पर भाजपा के इशारे पर लोगों को भ्रमित करने के लिए इस तरह के एग्जिट पोल चलाने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने अपने पार्टी के निचले स्तर के नेतृत्व की भी आलोचना की उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी दिन-रात पार्टी को मजबूत करने के लिए मेहनत कर रहे हैं लोगों के हितों के लिए काम कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ टीएमसी के निचले स्तर के कुछ नेता है जो लगातार सत्ता में रहने की वजह से बेहद अहंकारी बन गए हैं उनका लोगों से संबंध टूट चुका है जिस वजह से उन्हें अब सच्चाई नजर नहीं आ रही है। हो सकता है टीएमसी को इसका थोड़ा बहुत नुकसान हो लेकिन अभी भी बंगाल के अधिकांश लोग ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर विश्वास रखते हैं और इस बार भी ममता बनर्जी के नेतृत्व में एक बार फिर से टीएमसी की ही सरकार बनेगी। दासु ने टीएमसी के निचले स्तर के नेतृत्व पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि निचले स्तर का नेतृत्व स्वार्थी बन गया है पार्टी का कार्यकर्ता जब पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है तब टीएमसी के निचले स्तर के नेता अपने हित साधने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ टीएमसी के निचले स्तर के किसी भी नेता द्वारा कड़ा बयान तक नहीं दिया जाता लेकिन इन सब का कोई फर्क नहीं पड़ेगा और एक बार फिर लोगों के लिए ममता बनर्जी द्वारा किए गए कार्यों की वजह से और अभिषेक बनर्जी ने जिस तरह से संगठन को सजाया है उसके कारण टीएमसी सत्ता में वापसी करेगी। लेकिन टीएमसी के उन निचले स्तर के नेताओं को सावधान हो जाने की जरूरत है जो अपने स्वार्थ को पार्टी स्वार्थ से ऊपर रख रहे हैं












