shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर, किसकी बनेगी सरकार?

1 min read

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मतदान के बाद अब एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं, जिनमें राज्य की राजनीति की तस्वीर बेहद दिलचस्प और रोमांचक दिखाई दे रही है। राज्य की कुल 294 सीटों में से सरकार बनाने के लिए 148 सीटों का बहुमत जरूरी है।
एग्जिट पोल के औसत आंकड़ों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस (TMC+) को 130 से 149 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 134 से 155 सीटें मिल सकती हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि इस बार मुकाबला बेहद करीबी है और किसी भी पार्टी को स्पष्ट बढ़त मिलती नजर नहीं आ रही।
वहीं, वाम मोर्चा (Left Front+) को 0 से 1 सीट, कांग्रेस (INC) को 1 से 2 सीटें और अन्य दलों को भी 1 से 2 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
अगर अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल पर नजर डालें तो तस्वीर और भी उलझी हुई नजर आती है। People’s Pulse के अनुसार TMC+ को 177 से 187 सीटें मिल सकती हैं, जो उसे स्पष्ट बहुमत दिला सकती हैं। वहीं Matrize और P-Marq जैसे एजेंसियों के आंकड़े BJP को बहुमत के करीब या उससे आगे दिखा रहे हैं।
Poll Diary के अनुसार भी BJP 142 से 171 सीटों के साथ मजबूत स्थिति में नजर आ रही है, जबकि JVC के आंकड़े दोनों प्रमुख पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर की ओर इशारा करते हैं।
इन विरोधाभासी आंकड़ों के चलते यह कहना मुश्किल है कि आखिरकार किस पार्टी की सरकार बनेगी। हालांकि इतना जरूर साफ है कि इस बार का चुनाव पूरी तरह से रोमांचक और अनिश्चितता से भरा हुआ है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल की राजनीतिक दिशा तय करने वाला चुनाव साबित हो सकता है।
फिलहाल ये आंकड़े केवल एग्जिट पोल पर आधारित हैं, और असली नतीजे आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि राज्य की जनता ने किसे अपना समर्थन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page