आसनसोल की सानिया कमाल ने जोधपुर में किया कमाल पुलिस यूनिवर्सिटी में बनी टॉपर
1 min read
:कहते हैं अगर लड़कियों को उनके हुनर को दिखाने का सही मौका दिया जाए तो वह कुछ भी हासिल कर सकती है आसनसोल की रहने वाली सानिया कमाल इसका जीता जागता उदाहरण है मास्टर मोहम्मद कमाल की बेटी सानिया ने जोधपुर में सही मायने में कमाल कर दिया उन्होंने जोधपुर पुलिस यूनिवर्सिटी में यूनिवर्सिटी टॉप रैंक हासिल किया और आसनसोल का नाम पूरे देश में रौशन किया सानिया को यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्रदान किया गया एक गैर पारंपरिक क्षेत्र यानी सिक्योरिटी मैनेजमेंट में सानिया ने जिस तरह से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है वह उनकी इस उपलब्धि को और खास बनाता है सानिया ने दिखा दिया है कि अगर मन में कुछ करने की इच्छा हो और उस इच्छा को वास्तविकता की धरातल पर लाने का जज्बा हो तो कोई मंजिल असंभव नहीं। कहा जा सकता है कि अपने इस असाधारण सफलता से आज सानिया पूरे देश के ना सिर्फ लड़कीयों बल्कि सभी युवाओं के लिए एक उदाहरण बन चुकीं हैं














