आसनसोल उत्तर के कांग्रेस प्रत्याशी प्रसनजीत पुईतुंडी के निवास स्थान अनन्या कंपलेक्स में रहने वाले एक व्यक्ति की हत्या पर राजनीति गरमाई
1 min read
:आसनसोल के सेन रेल रोड इलाके के अनन्या कॉम्प्लेक्स निवासी देवदीप चटर्जी नामक व्यक्ति की कथित हत्या पर आसनसोल उत्तर कांग्रेस के उम्मीदवार और अनन्या कॉम्प्लेक्स निवासी प्रोसेनजीत पुइतुंडी ने कहा कि बीती रात इलाके के टीएमसी पार्षद के गुंडों ने देवदीप चटर्जी पर हमला किया और उन्हें इतनी वीभत्स तरीके से मारा कि उनकी मौत हो गई. देवदीप चटर्जी के परिवार ने उन्हें कल रात सूचित नहीं किया. आज जब उन्हें घटना की जानकारी हुई तो वह मृतक के घर गये. जब उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी मौत हो चुकी है। कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि टीएमसी पार्षद के गुंडों ने देवदीप चटर्जी को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उनके सिर के पीछे चोट लगी और उनकी मौत हो गई देवदीप चटर्जी का शव आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट के सामने रखकर धरना प्रदर्शन किया गया और मांग की गई और जब तक सीसीटीवी में पहचाने गए अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती. वे शव को नहीं हटाएंगे। वही कांग्रेस नेता शाह आलम ने भी कहा कि कल रात इलाके के टीएमसी पार्षद के गुंडो द्वारा अनन्या कांप्लेक्स में रहने वाले देवदीप चटर्जी की बेरहमी से हत्या कर दी गई उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडे कितने बेखौफ हो चुके हैं कि उन्हें किसी की हत्या करने में भी अपडेट नहीं लग रहा है लेकिन उन्होंने साफ कहा कि जब तक पुलिस सीसीटीवी में कैद दोषियों को गिरफ्तार नहीं करती तब तक साउथ पुलिस पोस्ट का घेराव जारी रहेगा। हालांकि इस बारे में जब हमने टीएमसी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के राज्य संपादक वी शिवदासन दासु से बात की तो उन्होंने कहा कि इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है कि सिर्फ किसी एक पार्टी को वोट न देने की वजह से आसनसोल शहर में इस तरह से किसी की हत्या की जा सकती है उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है इस वजह से वह इस तरह एक मौत को लेकर राजनीति कर रहे हैं उन्होंने साफ कहा कि अभी तो यह भी नहीं कहा जा सकता कि पुलिस टीएमसी के इशारे पर काम कर रही है क्योंकि अभी पुलिस की बागडोर चुनाव आयोग के हाथ में है इसलिए उन्होंने कहा कि मामले की जांच होगी और जो भी अपराधी हैं उन्हें कानून के मुताबिक सजा मिलेगी














