shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

23 अप्रैल को रहमतनगर में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल की गाड़ी पर हुए हमले को टीएमसी नेता सोहरावली ने बताया सोची समझी साजिश कहा भाजपा प्रत्याशी ने खुद पैसे देकर करवाया हमला

1 min read

:रानीगंज के पूर्व विधायक और आसनसोल नगर निगम के 82 नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद तथा वरिष्ठ टीएमसी नेता सोहराब अली ने आज अपने पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया इस दौरान उन्होंने 23 अप्रैल यानी पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के दिन बर्नपुर इलाके के रहमत नगर में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल की गाड़ी पर हुए पथराव की घटना को लेकर कुछ बातें सामने रखी। सोहराब अली ने बताया कि अग्निमित्रा पाल द्वारा आरोप लगाया गया है कि शेखू और साबिर नामक दो व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके सोहराब अली ने भाजपा प्रत्याशी को चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें यह बताना होगा कि क्या उन्होंने खुद शेखु और साबिर को पत्थर फेंकते हुए देखा या उन्हें किसी ने जानकारी दी अगर उन्हें किसी ने इस बात की जानकारी दी तो अग्निमित्रा पाल को यह खुलासा करना होगा कि आखिर किसने उन्हें यह बताया कि शेखू और साबिर ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके। सोहराब अली ने कहा कि वहां पर जो फुटेज मिला है उससे साफ दिखाई दे रहा है कि पहले अग्निमित्रा पाल जब बयान दे रही थी तब उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन इसी समय उनके मोबाइल पर एक मैसेज आता है जिसे वह पढ़ती हैं पढ़ने के बाद वह शेखु और साबिर का नाम लेती हैं ऐसे में भाजपा प्रत्याशी को यह बताना होगा कि आखिर किसने उन्हें मैसेज करके इन दो व्यक्तियों के नाम उन्हें बताएं उन्होंने कहा कि उनके पास जो जानकारी है अग्निमित्रा पाल की गाड़ी पर जो हमला हुआ वह एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया था पुलिस ने इस मामले में असगर अली नामक एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है सोहराब अली ने कहा कि असगर अली से पूछताछ में इस साजिश का पर्दाफाश होगा उन्होंने आरोप लगाया कि अग्निमित्रा पाल ने खुद पैसे देकर अपने गाड़ी पर यह हमला करवाया होगा इसके साथ ही सोहराब अली ने कहा कि अगर भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी पर रहमतनगर में हमला हुआ होता तो जिस जगह पर हमला हुआ था वहां पर गाड़ी के शीशे जमीन पर पड़े होते लेकिन ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं दिया उन्होंने यहां तक कहा कि भाजपा प्रत्याशी पहले जिस गाड़ी से आई थी उसके बाद वह दूसरी बार एक अन्य गाड़ी से आई दूसरी बार जब वह गाड़ी से आई तब उस गाड़ी के शीशे पहले से ही टूटे हुए थे उन्होंने कहा कि यह एक पहले से ही तय की गई घटना थी जिससे कि ममता बनर्जी और टीएमसी को बदनाम किया जा सके सोहराब अली ने इस पूरी घटना की जांच की मांग की और कहा की इसके लिए जो भी जिम्मेदार हैं उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए अगर अग्निमित्रा पाल द्वारा साजिश के तहत यह काम करवाया गया है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सोहराब अली ने इस पूरी घटना में शम्स खान रिंकू तथा चीना नामक व्यक्तियों की संलिप्तता के आरोप लगाए उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की पूरी जांच करें और उसी में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा उन्होंने साफ कहा कि 2021 में भी अग्निमित्रा पाल ने इसी तरह की हरकत की थी और 2026 में भी उन्होंने इसी चीज को दोहराया सोहराब अली ने सवाल किया कि 23 अप्रैल को इस जिले के 9 सीटों पर मतदान हुआ कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की खबर नहीं आई आखिर हर बार अग्निमित्रा पाल के साथ ही इस तरह की घटना क्यों होती है इसका भी जवाब भाजपा प्रत्याशी को देना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page