आसनसोल के गिर्जा मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यलय से कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल की तरफ से संवाददाता सम्मेलन
1 min read
:आसनसोल उत्तर से इस बार कांग्रेस ने अपने जुझारू नेता प्रसनजीत पुईतुंडी को चुनावी मैदान में उतारा है जैसा कि हम जानते हैं कि आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग काफी तादाद में रहते हैं और आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय का वोट काफी महत्वपूर्ण हो जाता है इस वोट को साधने के लिए पार्टी की तरफ से कोशिश की जाती है आज कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल की तरफ से गिरजा मोड़ स्थित उनके पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया यहां पर कांग्रेस के अल्पसंख्यक सेल के चेयरमैन फिरोज खान तथा वाइस चेयरमैन सरफराज अहमद ने पत्रकारों से बात इस मौके पर इन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों में पश्चिम बंगाल में टीएमसी का शासन रहा है पिछले 15 सालों में आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भी टीएमसी का ही विधायक रहा है लेकिन फिर भी वहां पर अल्पसंख्यक समुदाय का उस तरह से विकास नहीं हुआ है जैसा अपेक्षित था सिर्फ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया गया है लेकिन उनके सार्थक विकास के लिए कुछ भी नहीं किया गया है
उन्होंने कहा कि आसनसोल उत्तर के टीएमसी प्रत्याशी और जो तीन बार के विधायक रह चुके हैं वह दावा करते हैं कि आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में जिला शासक कार्यालय बनाया गया है ब्रिज बनाया गया है लेकिन वह यह नहीं कहते कि आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के रेल पार इलाके के जो मुस्लिम बहुल क्षेत्र हैं वहां रहने वाले युवाओं के लिए रोजगार के क्या प्रबंध किए गए हैं वहां पर नशे की लत इतनी ज्यादा हो गई है कि वहां का नौजवान राह से भटक रहा है उसके लिए क्या कदम उठाए गए हैं इन सब बातों का कोई जवाब टीएमसी के पास नहीं है वह सिर्फ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भ्रमित करने पर तुली हुई है लेकिन यह अब नहीं चलेगा उन्होंने आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से अनुरोध किया कि वह इस सच्चाई को जाने के टीएमसी ने उन्हें सिर्फ वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया है और आने वाले विधानसभा चुनाव में वह मतदान के जरिए टीएमसी को कड़ा संदेश दें और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें क्योंकि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने कभी भी जाति या धर्म के नाम पर भेदभाव नहीं किया उसने सभी का समान रूप से विकास किया है












