shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल दक्षिण की भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल ने किया संवाददाता सम्मेलन अपने पिछले 5 सालों के कार्यकाल का दिया लेखा-जोखा

1 min read

:आसनसोल दक्षिण की भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक अग्निमित्रा पाल ने आज अपने पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया इस मौके पर उन्होंने अपने पिछले पांच सालों के विधायक रहते हुए कार्यकाल का लेखा-जोखा पेश किया भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि उन्होंने अपने 5 सालों में सत्ता पक्ष के खिलाफ रहते हुए भी जो काम किए हैं वह सत्ता पक्ष के विधायकों द्वारा नहीं किये जा सके हैं उन्होंने कहा कि विधायक निधि हर एक विधायक को मिलती है लेकिन टीएमसी के विधायक उस विधायक निधि से लोगों का विकास नहीं करते हैं वह सिर्फ अपनी जेब भरते हैं लेकिन उन्होंने आसनसोल दक्षिण विधानसभा में व्यापक विकास किया है और इस वजह से आज जब वह प्रचार के लिए निकलती है तब लोगों के मन में भाजपा के लिए समर्थन देख सकती हैं उन्होंने कहा कि आने वाले 23 अप्रैल को जब आसनसोल दक्षिण की जनता मतदान केंद्र जाएगी तो उन्हें पूरा भरोसा है कि एक बार फिर कमल के निशान के बगल वाले बटन को दबाएगी उन्होंने कहा कि भाजपा का विधायक रहते हुए उन्होंने हमेशा आसनसोल दक्षिण की जनता के लिए काम करने के बारे में सोचा है इसमें उन्होंने कभी धर्म या जाति को नहीं देखा हटन रोड में टोटो चालक रास्ते के ऊपर अपनी टोटो खड़ी रखते हैं जिससे यातायात बाधित होता है जब उन्होंने इसे लेकर आवाज उठाई तो टीएमसी के आसनसोल उत्तर के निवर्तमान विधायक मलय घटक ने कहा की वह टोटो चालकों की रोजी-रोटी पर वार कर रही हैं लेकिन उसके अगले ही दिन उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की और उनसे टोटो के लिए एक अलग पार्किंग बनाने का आह्वान किया मेयर ने इस पर सहमति भी जाता है लेकिन मलय घटक के साथ उनके विरोध के चलते वह ऐसा नहीं कर पाए उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों में बंगाल में यही होता रहा है टीएमसी की अंदरूनी गुटबाजी की वजह से पूरा आसनसोल और पूरा बंगाल समस्याओं का सामना कर रहा है लेकिन टीएमसी के नेताओं को इसकी कोई फिक्र नहीं है। अग्निमित्रा पाल ने कहा के दामोदर नदी पर ब्रिज बनाने के लिए उन्होंने कई बार आवाज उठाई है उन्होंने ममता बनर्जी से सवाल किया कि वह विकास को लेकर इतनी बड़ी-बड़ी बातें करती है आखिर उन्होंने दामोदर नदी के ऊपर ब्रिज क्यों नहीं बनाया भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा सिर्फ बातें नहीं करती जो कहती है उसे करके दिखाती है इस समय भारत के 21 राज्यों में भाजपा की सरकार चल रही है और केंद्र तथा राज्य के डबल इंजन की सरकारों की वजह से वहां पर लगातार विकास हो रहा है और बंगाल में भी यही होगा उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता आसनसोल दक्षिण की जनता अब यह समझ चुकी है कि बंगाल का विकास अगर करना है तो भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाना होगा उन्होंने आसनसोल दक्षिण की जनता से अनुरोध किया कि उन्होंने इतने सालों में कई पार्टियों को देख लिया है सभी पार्टियों ने उनसे वादा किया लेकिन किसी ने भी अपने वादों को पूरा नहीं किया लेकिन भारतीय जनता पार्टी का इतिहास रहा है कि भाजपा जो कहती है वह करती है इसलिए उन्होंने सभी से भाजपा को एक मौका देने का अनुरोध किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page