shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की सभा पर भाजपा का पलटवार

1 min read

:टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आज आसनसोल में एक चुनावी जनसभा का संबोधित किया उन्होंने अपने वक्तव्य में भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय जांच एजेंसियों चुनाव आयोग का इस्तेमाल करके और एस आई आर करके वह चुनाव जीतना चाहते हैं लेकिन ऐसा नहीं होगा बंगाल की जनता उनके इरादों को समझ चुकी है और बंगाल में भाजपा की सरकार कभी नहीं बनेगी इसके जवाब में आज भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता मदन मोहन चौबे ने भाजपा के कोर्ट मोड़ इलाके में स्थित भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन किया उन्होंने कहा कि आज ममता बनर्जी आसनसोल आए थे उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान ऐसी कई बातें कही जो पूरी तरह से गलत थी उन्होंने कहा कि आज जब ममता बनर्जी चुनाव प्रचार करने के लिए आसनसोल आई थी तो आसनसोल के लोगों को लगा था कि वह आसनसोल के विकास के लिए कोई बात रखेंगी लेकिन उनके भाषण में आसनसोल के विकास को लेकर कोई बात नहीं की। मदन मोहन चौबे ने कहा कि बंगाल में भाजपा के प्रति लोगों का समर्थन है और इस समर्थन को और बढ़ाने के लिए देश के गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह बहुत जल्द खंद्रा में चुनाव प्रचार करने के लिए आएंगे और वह चुनाव प्रचार करेंगे उन्होंने कहा कि आज ममता बनर्जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो वादे करती है उसे पूरा नहीं करती मदन मोहन चौबे ने कहा कि बंगाल एक सीमावर्ती राज्य है यहां पर बिहार से भी काफी संख्या में लोग आते हैं जो लोग बिहार से आते हैं उनसे पूछा जाए कि बिहार चुनाव से पहले वहां पर जो वादे किए गए थे वह वाले पूरे किए गए कि वहीं आयुष्मान कार्ड को लेकर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में आयुष्मान कार्ड को लागू नहीं होने दिया जा रहा है जबकि पूरे भारतवर्ष में हर जगह पर आयुष्मान कार्ड लागू है और लोगों को निशुल्क चिकित्सा सेवाएं मिल रही है लेकिन टीएमसी की वजह से यहां के लोग आयुष्मान कार्ड से वंचित है मदन मोहन चौबे ने कहा कि यह चुनाव ऐतिहासिक चुनाव होने जा रहा है क्योंकि यह चुनाव बीजेपी नहीं लड़ रही है यह चुनाव टीएमसी के खिलाफ बंगाल की जनता लड़ रही है और वह इस बार टीएमसी से छुटकारा चाहती है क्योंकि पिछले 15 सालों में बंगाल की जनता टीएमसी से ऊब चुकी है उन्होंने कहा कि टीएमसी यहां पर घुसपैठियों को शरण देती है लेकिन भाजपा जब सत्ता में आएगी घुसपैठियों को यहां से निकाला जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को बंगाल के संसाधनों पर अधिकार प्राप्त हो सके वहीं टीएमसी द्वारा रोजगार के नए अवसर पैदा करने की बात कहे जाने के सवाल पर मदन मोहन चौबे ने कहा कि जिस पार्टी के नेताओं ने भ्रष्टाचार करके 26000 युवाओं की नौकरी समाप्त कर दे उनके मुंह से रोजगार की बात अच्छी नहीं लगती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page