shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की चुनावी जनसभा भाजपा पर किया जमकर हमला

1 min read

 

आसनसोल:टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आज आसनसोल में आसनसोल वेबल आईटी पार्क के विपरीत दिशा में स्थित आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण मैदान में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया यहां पर उन्होंने आसनसोल लोकसभा केंद्र के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया इस मौके पर यहां आसनसोल उत्तर कुल्टी जमुरिया पांडवेश्वर आसनसोल दक्षिण आदि विधानसभा केदो के प्रत्याशी मलय घटक अभिजीत घटक हरे राम सिंह नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती तापस बनर्जी उपस्थित थे इसके अलावा आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी जिला परिषद सभाधिपति विश्वनाथ बावड़ी सहित अन्य टीएमसी नेता और हजारों की तादाद में कार्यकर्ता और पार्टी के समर्थक उपस्थित थे ममता बनर्जी के मंच पर पहुंचते ही टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं में एक अलग जोश देखा गया स्थानीय नेतृत्व द्वारा ममता बनर्जी का स्वागत किया गया इसके बाद ममता बनर्जी ने अपना वक्तव्य शुरू किया उन्होंने शुरुआत से ही भाजपा पर जमकर प्रहार किया उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धर्म के नाम पर लोगों के बीच भेदभाव करती है लेकिन कोई काम नहीं करती उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को जुमलेबाज पार्टी करार दिया और कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो हर व्यक्ति के अकाउंट में 15 लाख रुपए आएंगे लेकिन आज तक किसी भी व्यक्ति के अकाउंट में वह पैसा नहीं आया इसके अलावा उन्होंने महिला सुरक्षा महिला सशक्तिकरण बेटियों को पढ़ाने को लेकर भी कई वादे किए थे जिसे आज तक भाजपा ने पूरा नहीं किया ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाती है उनके पास अपने वादों को पूरा करने की कोई योजना नहीं है वह सिर्फ वादे कर देते हैं और उन्हें पूरा करने के बारे में कोई चिंता नहीं है क्योंकि उन्हें लोगों की परवाह नहीं है उन्हें सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाकर वोट पाने से मतलब है उन्होंने कहा कि एस आई आर करके लाखों लोगों के नाम काट दिए गए हैं ममता बनर्जी ने दावा किया कि वह सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में लोगों का पक्ष रखने के लिए गई थी इसलिए 32 लाख लोगों के नाम फिर से मतदाता सूची में जोड़े जा सके हैं ममता बनर्जी ने आश्वासन दिया कि जिन लोगों के नाम अभी भी मतदाता सूची में जोड़ नहीं गए हैं उनके लिए भी वह और उनकी पार्टी संघर्ष करेगी और किसी भी जायज मतदाता का नाम काटने नहीं दिया जाएगा। उनका कहना था की केंद्र की भाजपा सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और इस तरह से चाहती है कि वह सत्ता में आ जाए लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा उन्होंने साफ कहा कि जिस तरह से केंद्रीय सरकार और भारतीय जनता पार्टी साजिश करके बंगाल के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रही है बंगाल की जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी और जब बंगाल चुनाव के नतीजे सामने आएंगे तो देखा जाएगा कि भाजपा का बंगाल से नामोनिशान मिट गया है उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव बहुत ऐतिहासिक चुनाव होने जा रहा है क्योंकि इस बार बंगाल की जनता ने यह मन बना लिया है कि वह अब किसी भी कीमत पर भाजपा को बंगाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे क्योंकि भाजपा ने सिर्फ बंगाल के लोगों को परेशान किया है उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म की बात करती है लेकिन उन्हें धर्म के बारे में कुछ भी नहीं पता हिंदू धर्म हो या कोई भी धर्म कभी भेदभाव नहीं सिखाती लेकिन भाजपा के नेता सिर्फ धर्म के नाम पर भेदभाव करना जानते हैं ममता बनर्जी ने कहा कि अब जनता समझ चुकी है और भाजपा के मंसुबे कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी सरकार चला रही है जो लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पाती महंगाई बढ़ती जा रही है गैस और पेट्रोल भी अब नहीं मिल रहा है लेकिन भाजपा को इसकी कोई फिक्र नहीं है उसे सिर्फ किसी भी की बात पर चुनाव जीतने से मतलब है लेकिन वह यह जान लें यह बंगाल है और यहां पर उनकी साजिश कामयाब नहीं होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page