आसनसोल उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रसनजीत पुईतुंडी ने आसनसोल बाजार सहित विभिन्न इलाकों में किया जनसंपर्क
1 min read
:आसनसोल उत्तर सीट पर इस बार विभिन्न पार्टियों की तरफ से बड़े नामों को मैदान में उतारा गया है एक तरफ जहां पिछली बार के विजयी विधायक मलय घटक हैं तो भाजपा ने एक बार फिर अपने वरिष्ठ नेता कृष्णेंदु मुखर्जी पर भरोसा जताया है वहीं कांग्रेस ने इस बार प्रसनजीत पुईतुंडी को आसनसोल उत्तर से टिकट दिया है कहा जा सकता है कि इस बार आसनसोल उत्तर की सीट पर मुकाबला बेहद कड़ा होने की उम्मीद है और यही वजह है कि सभी प्रत्याशी जोरदार तरीके से चुनाव प्रचार कर रहे हैं कांग्रेस की तरफ से अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भाजपा और टीएमसी के बाद की गई थी इसलिए कांग्रेस के सभी प्रत्याशी और जी जान लगाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं उत्तर के कांग्रेस प्रत्याशी प्रसनजीत पुईतुंडी लगातार जनसंपर्क अभियान और चुनाव प्रचार कर रहे हैं आज वह आसनसोल बाजार सब्जी मंडी फल मंडी मछली पट्टी होते हुए एन एस रोड के रास्ते हटन रोड कालीबाड़ी बाजार तक पहुंचे

यहां पर उन्होंने काली मंदिर में पूजा अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे कांग्रेस प्रत्याशी ने लोगों के साथ मुलाकात की उनसे बातचीत की उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया और कहा कि उन्होंने अब तक विभिन्न पार्टियों को मौका दिया है टीएमसी को उन्होंने पिछले 15 साल मौका दिया है लेकिन यहां पर कोई विकास काम नहीं किया गया कांग्रेस प्रत्याशी ने लोगों से अनुरोध किया कि एक बार फिर वह कांग्रेस पर भरोसा दिखाएं क्योंकि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का इतिहास रहा है कि उन्होंने आसनसोल सहित इस जिले के विभिन्न शहरों का कायाकल्प किया है चाहे वह रानीगंज हो या दुर्गापुर या बर्नपुर हर क्षेत्र में कांग्रेस ने विकास किया है लेकिन जब से कांग्रेस सत्ता से अलग हुई है विकास की गति रुक गई है इसलिए उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वह एक बार कांग्रेस पर भरोसा जताएं ताकि फिर से इस क्षेत्र के पुराने सुनहरे दिन वापस आ सकें












