एआईएमआईएम नेता दानिश अजीज ने आसनसोल उत्तर से भरा नामांकन जीत का किया दावा
1 min read
:एआइएमआइएम की तरफ से आज आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लिए दानिश अजीज ने अपना नामांकन पत्र जमा किया आसनसोल एसडीओ कार्यालय में दानिश अजीज अपने पार्टी के सदस्यों के साथ पहुंचे और उन्होंने सभी नियमों का पालन करते हुए आज नामांकन दाखिल किया इससे पहले रैली की शक्ल में ए आई एम आई एम के सदस्य एसडीओ कार्यालय पहुंचे और इसके उपरांत दानिश अजीज अपनी पार्टी के कुछ लोगों के साथ एसडीओ कार्यालय के अंदर गए और उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया को पूरी की इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए दानिश अजीज ने कहा कि आसनसोल को नशा मुक्त करना उनकी पहली प्राथमिकता है इसके अलावा आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में इतने कारखाने हैं लेकिन यहां के स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नौकरी नहीं मिलती बाहरी लोगों को लाकर यहां नौकरी दी जाती है इसके खिलाफ भी उनकी पार्टी संघर्ष करेगी ताकि यहां के बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिले इसके अलावा उन्होंने लोगों तक शिक्षा स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का वादा किया वही आसनसोल में जाम की समस्या को लेकर दानिश अजीज ने कहा की कुछ महीनों पहले आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने जाम को हटाने के लिए एक बहुत बड़ा ऐलान किया था लेकिन बाद में देखा गया कि उनकी ही पार्टी के एक नेता द्वारा इसका विरोध किया गया दानिश अजीज ने टीएमसी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी अपनी पार्टी में ही एकता नहीं है वह ए आई एम आई एम के लिए क्या चुनौती पेश करेंगे दानिश अजीज ने साफ कहा उत्तर में ए आई एम आई एम और टीएमसी के बीच ही असली टक्कर होगी












