पनोड़िया की जनसभा से अभिषेक बनर्जी ने साधा बाराबनी के भाजपा प्रत्याशी अरिजीत राय पर निशाना कहा उनको जीताने का मतलब गुंडाराज कायम करना
1 min read
:बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के पनोड़िया हॉस्पिटल मैदानमें आज टीएमसी सांसद और पार्टी के अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया इस मौके पर यहां बाराबनी के टीएमसी प्रत्याशी विधान उपाध्याय आसनसोल उत्तर के टीएमसी प्रत्याशी मलय घटक प्रदीप मजूमदार कवि दत्त जमुरिया के प्रत्याशी हरे राम सिंह के अलावा पार्टी की तरफ से विश्वनाथ बावरी असित सिंह सहित बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे यहां अभिषेक बनर्जी ने उपस्थित जनता का धन्यवाद दिया जो इतनी गर्मी में भी यहां पर आए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उनका पूरा भरोसा है कि यहां जो लोग आए हैं वह उन्हें देखते हैं या सुनने के लिए नहीं आए हैं वह यह सुनिश्चित करने के लिए आए हैं कि 23 अप्रैल को जब पश्चिम बर्दवान जिले में मतदान होगा तो वह लोग एक बार फिर टीएमसी के समर्थन में मतदान करेंगे और चौथी बार ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री बनाएंगे उन्होंने कहा कि विधान उपाध्याय ने ऐसे क्षेत्र में विधायक के तौर पर पिछले तीन बार के अपने कार्यकाल में दिखा दिया है कि वह कितने निष्ठा के साथ अपना काम करते हैं उनके पिता स्वर्गीय मानिक उपाध्याय भी यहां से टीएमसी के विधायक रह चुके हैं इसलिए विधान उपाध्याय यहां पर एक विधायक नहीं वह यहां के भूमिपुत्र है यहां के लोग उन्हें अपने घर का बेटा मानते हैं और विधान उपाध्याय भी ठीक उसी प्रकार से अपना काम करते हैं इतना ही नहीं विधान उपाध्याय ने पिछले लगभग 5 सालों में आसनसोल नगर निगम के मेयर के तौर पर भी बेहतरीन काम किया है और यही वजह है कि उनका पूरा भरोसा है कि इस बार विधान उपाध्याय पिछले बार के मुकाबले कहीं ज्यादा अंतर से चुनाव जीतेंगे। अभिषेक बनर्जी ने कहा की भाजपा यहां पर जीत का दावा कर रही है लेकिन यहां से विधान उपाध्याय के खिलाफ भाजपा ने जिसे अपना प्रत्याशी बनाया है उसकी कोई साख बाराबनी में नहीं है अभिषेक बनर्जी ने साफ कहा कि कोई भी शरीफ आदमी भाजपा में नहीं जा सकता भाजपा में जो भी जाते हैं वह भ्रष्टाचारियों दुराचारी चरित्रहीन लोग ही जाते हैं इसलिए यहां की जनता ऐसे लोगों को कभी नहीं चुनेगी उन्होंने विधान उपाध्याय के प्रतिद्वंद्वी के रूप में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले अरिजीत राय के बारे में कहा कि उन पर आरोप है कि उन्होंने भाजपा पार्टी कार्यालय में ही भाजपा कर्मियों की ही डंडे से पिटाई की थी इतना ही नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही अरिजीत राय के खिलाफ हत्या की धमकी देने का मामला दर्ज किया है अभिषेक बनर्जी ने साफ कहा कि ऐसे व्यक्ति के पक्ष में मतदान करने का मतलब बाराबनी में गुंडाराज कायम करना












