कोलियरी द्वारा पानी की आपूर्ति की मांग को लेकर 38 नंबर वार्ड के लोगों ने काली पहाड़ी कोलियरी एजेंट को दिया ज्ञापन
1 min read
:आसनसोल नगर निगम की 38 नंबर वार्ड इलाके में काली पहाड़ी कोलियरी एजेंट को आज 38 नंबर वार्ड की पार्षद मीना कुमारी हांसदा के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया इस बारे में पार्षद ने बताया कि यहां पर पहले कोलियरी की तरफ से पानी की आपूर्ति की जाती थी लेकिन पिछले कुछ समय से कोलियरी के पंप खराब है जिस वजह से कोलियरी द्वारा जो पानी की आपूर्ति की जाती थी वह फिलहाल बंद हो चुकी है जिस वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि एजेंट को ज्ञापन दिया गया और उनसे मांग की गई कि अगले तीन दिनों के अंदर कोलियरी की तरफ से जो पानी की आपूर्ति की जाती थी उसे फिर से सुचारु किया जाए ताकि लोगों को गर्मी के मौसम में कोई परेशानी ना हो उन्होंने कहा कि यहां पर नगर निगम की तरफ से पानी की आपूर्ति होती है लेकिन वह पर्याप्त नहीं होता कोलियरी द्वारा जो पानी की आपूर्ति की जाती थी उसके बंद हो जाने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है पार्षद ने बताया कि एजेंट ने उन्हें आश्वासन दिया है कि तीन दिनों के अंदर पानी की समस्या दूर हो जाएगी












