आसनसोल दक्षिण की भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल के समर्थन में 79 नंबर वार्ड में भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने किया जनसंपर्क अभियान
1 min readआसनसोल
:जैसे-जैसे पश्चिम वर्धमान जिले में चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है सभी राजनीतिक पार्टियों की तरफ से जोर-शोर से चुनाव प्रचार किया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भी इस बार काफी मेहनत की जा रही है भाजपा का दावा है कि इस बार बंगाल में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा इस वजह से भाजपा के हर एक प्रत्याशी द्वारा जी तोड़ मेहनत कर लोगों से जनसंपर्क किया जा रहा है ताकि हर क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशियों को जीत हासिल हो सके आसनसोल दक्षिण भी इसका अपवाद नहीं है आसनसोल दक्षिण से पिछली बार भाजपा को जीत हासिल हुई थी इस बार सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए भाजपा और भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल एड़ी चोटी का जोर लगा रही है कल आसनसोल नगर निगम के 79 नंबर वार्ड अंतर्गत शांति नगर इलाके में अग्निमित्रा पाल ने प्रचार अभियान चलाया उन्होंने लोगों के घर-घर जाकर आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में आसनसोल दक्षिण से एक बार फिर कमल के निशान पर बटन दबाने का अनुरोध किया इस मौके पर उनके साथ आसनसोल के प्रख्यात समाज सेवी और भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद भी मौजूद थे उन्होंने भी भाजपा प्रत्याशी के साथ पूरे वार्ड का दौरा किया लोगों के साथ बातचीत की और लोगों को समझने का प्रयास किया कि आखिरकार इस बार बंगाल में भाजपा की सरकार बनना क्यों जरूरी है और परिवर्तन होने से ही बंगाल और आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का सही विकास हो सकेगा कृष्णा प्रसाद ने कहा कि आसनसोल दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी और पिछले चुनाव में विधायक बनीं अग्निमित्रा पाल ने इस क्षेत्र में विकास कार्यों को अंजाम देने का काफी प्रयास किया लेकिन टीएमसी प्रशासन द्वारा उन्हें काम करने नहीं दिया गया जिस वजह से चाह कर भी वह सब कार्यों को नहीं कर पाए इसलिए उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि अगर अपने क्षेत्र में सर्वांगीण विकास वह चाहते हैं तो बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनने में अपना सहयोग दें।












