गोड्डा के पूर्व कांग्रेस सांसद फुरकान अंसारी पंहुचे आसनसोल कांग्रेस कार्यालय कांग्रेस नेताओं से की बातचीत
1 min read
:झारखंड के गोड्डा संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी आज आसनसोल के गिरजा मोड़ इलाके में स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे यहां पर उनका स्थानीय कांग्रेस नेताओं द्वारा स्वागत किया गया कल कांग्रेस के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया जाएगा इससे पहले फुरकान अंसारी जो कि पश्चिम बर्धमान जिले में 9 विधानसभा केंद्रों के आब्जर्वर के रूप में नियुक्त किए गए हैं आज आसनसोल आए और उन्होंने कल नॉमिनेशन से पहले कांग्रेस प्रत्याशियों की तैयारीयों का जायजा लिया उन्होंने कांग्रेस नेताओं से बात की इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए फुरकान अंसारी ने कहा के कांग्रेस इस बार जनता के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है फुरकान अंसारी ने कहा कि इस बार कांग्रेस सभी 294 सीटों पर प्रतिद्वंद्विता कर रही है और नए सिरे से कांग्रेस शुरुआत कर रही है उन्होंने साफ कहा कि जाति या धर्म के नाम पर कांग्रेस चुनाव में नहीं उतरेगी कांग्रेस उतरेगी यहां पर कारखाने खुलवाने के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए इन सब मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी और उन्हें पूरा भरोसा है कि जनता का भरोसा आशीर्वाद और समर्थन कांग्रेस को मिलेगा उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल में कांग्रेस वह प्रदर्शन करेगी की सरकार गठन में कांग्रेस की अहम भूमिका रहेगी।












