समाजसेवी कृष्णा प्रसाद हनुमान जयंती के पवित्र अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में हुए सम्मिलित
1 min read
:आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने हनुमान जयंती के पवित्र अवसर पर कल शिल्पांचल के विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की। उन्होंने कल्ला इलाके के परीड़ा गांव में श्री श्री काली मंदिर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कृष्णा प्रसाद ने मंदिर में पूजा अर्चना की और अन्य श्रद्धालुओं के साथ सभी धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंदिर में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया था जिसमें कृष्णा प्रसाद ने भी अन्य सभी भक्तों के साथ कीर्तन सुनने का लाभ उठाया। वहीं कृष्णा प्रसाद आसनसोल के साउथ धधका इलाके में स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचे।

उन्होंने यहां पर भी पूजा अर्चना की और सभी श्रद्धालुओं के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हो यहां से भी कृष्णा प्रसाद ने अपने हाथों से प्रसाद किया। इस मौके पर उन्होंने सभी को हनुमान जयंती की शुभकामना दी और कहा कि जिस तरह से बजरंगबली हनुमान सबके संकट दूर करते हैं उनकी प्रार्थना है कि बजरंगबली बंगाल के सभी लोगों के संकट दूर करें और सभी स्वस्थ सुरक्षित रहें।












