दुर्गापुर में भाजपा उम्मीदवार चंद्रशेखर बैनर्जी के नामांकन जमा करने के समय टीएमसी भाजपा कार्यकर्ताओं में तनाव
1 min read
: भाजपा उम्मीदवार चंद्रशेखर बंद्योपाध्याय नामांकन पत्र जमा करने के लिए आने पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता समर्थकों ने जय बांग्ला का नारा दिया। भाजपा कार्यकर्ता समर्थकों ने जवाबी नारा लगाया जिससे महकमा शासक के दफ्तर के सामने तनावपूर्ण स्थिति बन गई । स्थिति को संभालने के लिए पहुंचे दुर्गापुर थाने के प्रभारी संजीव दे के साथ भाजपा उम्मीदवार चंद्रशेखर बंद्योपाध्याय की बहस हो गई। इसके बाद नामांकन पत्र जमा करने के बाद डीवीसी मोड़ से एक जुलूस का आयोजन किया गया। पुलिस की बैरिकेड हटाकर महकमा शासक के दफ्तर के सामने से जुलूस निकाला गया। 164 नंबर धारा का उल्लंघन कर महकमा शासक के दफ्तर के सामने से जुलूस निकाला गया। भाजपा उम्मीदवार चंद्रशेखर बंद्योपाध्याय का आरोप है कि तृणमूल ने पहले उस कानून का उल्लंघन किया, इसलिए हमने भी उसका विरोध किया। इसके साथ ही दुर्गापुर थाने के प्रभारी संजीव दे और आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक गुप्ता के खिलाफ भड़काऊ आरोप लगाया। हालांकितृणमूल के उम्मीदवार विदाई मंत्री प्रदीप मजूमदार ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि वह इस बारे में कुछ नहीं जानते हैं












