कुल्टी से टीएमसी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं अभिजीत घटक ने किया नॉमिनेशन
1 min read
:कुल्टी से टीएमसी उम्मीदवार अभिजीत घटक ने आज अपना नामांकन पत्र पेश किया। वह बराकर के हनुमान चढ़ाई से एक रैली के माध्यम से आसनसोल पहुंचे, उनके साथ टीएमसी के वरिष्ठ नेता और कुल्टी के पूर्व विधायक उज्ज्वल चटर्जी सहित अन्य टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस बारे में अभिजीत घटक ने कहा कि वह कुल्टी से जीतने को लेकर आशावादी हैं, उनका मानना है कि लोग टीएमसी के साथ हैं और इस बार कुल्टी से टीएमसी जरूर जीतेगी। उन्होंने कहा कि कुल्टी से टीएमसी कम से कम बीस हजार वोट से जीतेगी। वहीं पूर्व विधायक उज्ज्वल चटर्जी ने कहा कि उनका मानना है कि इस बार कुल्टी विधानसभा से टीएमसी उम्मीदवार अभिजीत घटक जीतेंगे।












