नगर निगम के पूर्व पार्षद और वरिष्ठ टीएमसी नेता शिवदास चटर्जी का देहांत
1 min read
:आसनसोल नगर निगम के पूर्व पार्षद शिवदास चटर्जी का आज सुबह आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में देहांत हो गया उनकी उम्र 70 साल के करीब थे आपको बता दें कि शिवदास चटर्जी आसनसोल नगर निगम के 85 नंबर वार्ड के पार्षद थे और कुछ सालों पहले एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे तभी से वह बीमार चल रहे थे हाल ही में उनकी हालत फिर से बिगड़ने पर उन्हें नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था जहां आज सुबह लगभग 4:00 बजे के आसपास उनका देहांत हो गया उनके पार्थिव शरीर को महिशीला कालोनी इलाके में स्थित उनके आवास पर लाया गया शिवदास चटर्जी की मृत्यु की खबर सुनकर भारी संख्या में स्थानीय निवासी उनके घर पर पहुंचे और उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी लोगों ने बताया कि शिवदास चटर्जी सिर्फ उनके इलाके के पार्षद नहीं उनके अभिभावक के रूप में भी थे और आज उनके देहांत से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपना अभिभावक को खो दिया । 85 नंबर वार्ड टीएमसी पार्टी कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर को रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई












