तिरात में डंपर की चपेट में साइकिल सवार लोगों ने जताया विरोध
1 min readआसनसोल
तिरात इलाके में नीमचा चौकी अंतर्गत तिरात घाट के पास शिवानंद आश्रम के पास हुए एक हादसे में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वह ईंट भट्टा पर अपना काम खत्म कर साइकिल से अपने घर जा रहा था जब वह अचानक एक डंपर की चपेट में आ गया। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। आसनसोल दक्षिण की बीजेपी प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल भी यहां पहुंची और कहा कि इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी बर्नपुर डामरा इलाकों में भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें लोगों की जान तक चली गई है। उन्होंने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने की मांग की। घटना के बाद नाराज़ लोगों ने कुछ डंपरों में आग भी लगा दी












