रानीगंज विधायक प्रत्याशी कालोंबरन मण्डल के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, विकास के वादों के साथ मांगे वोट l
1 min read
:विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रानीगंज विधानसभा के टीएमसी के प्रत्याशी श्री कालोंबरन मण्डल ने अपने विधानसभा क्षेत्र अंडाल में भव्य रोड शो के जरिए अपनी ताकत दिखाई।रोड शो हरि मंदिर नॉर्थ बाजार अंडाल से होते हुए थाना रोड, सकरा माठ, तेरह नंबर ,नो नंबर ,खलासि पारा होते हुए पोस्ट ऑफिस मोड तक खत्म हुआ। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर और माला पहनाकर प्रत्याशी का स्वागत किया।हजारों की संख्या में समर्थकों ने पार्टी के झंडे लेकर ‘जिंदाबाद’ के नारे लगाए, जिससे पूरा इलाका चुनावी रंग में रंगा नजर आया।ढोल-नगाड़ों की थाप और गूंजते नारों के बीच यह रोड शो यह बताने के लिए काफी है कि इस बार मुकाबला कितना दिलचस्प होने वाला है। रोड शो के दौरान एक चौराहे पर रुककर उन्होंने जनता को संबोधित किया और गूंजते नारों के बीच प्रत्याशी ने कहा कि यह उनकी जीत नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के विश्वास की जीत होगीI इस अवसर पर जाने माने नेता राजू सोनार, विजय यादव, पंचायत सदस्य पूर्णिमा दास, अमित दास, बंटी दास ,चंद्रभानु दत्ता, विख्यात नेता कंचन मित्रा, शशि चौबे, पश्चिम बर्दवान जिला युवा अध्यक्ष श्री पार्थो देवासी, सुतपा दास, पप्पू माली, बापी विश्वास, प्रदीप चौधरी आदि मौजूद थे।












