कांग्रेस ने किया जिले की सभी 9 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा
1 min read
:पश्चिम बर्धमान जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा की। कुल्टी के बराकर में राज्य विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से राज्य के सभी जिलों के साथ-साथ पश्चिम बर्धमान जिले में भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। जिसमें पश्चिम बर्धमान जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। पांडबेश्वर विधानसभा से उत्तम कुमार राय, दुर्गापुर पूर्व विधानसभा से देवेश चक्रवर्ती, दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा से तरुण राय, रानीगंज विधानसभा से फैयाज अहमद, जामुरिया विधानसभा से तरुण कुमार गांगुली, आसनसोल दक्षिण विधानसभा से सौविक मुखर्जी, आसनसोल उत्तर विधानसभा से प्रसेनजीत पुइतांडी, कुल्टी विधानसभा से रवि यादव और बाराबनी विधानसभा से जयदेव राय के नाम घोषित किए गए हैं। राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कल रात लगभग 9 बजे आसनसोल के कुल्टी विधानसभा के उम्मीदवार रवि यादव के समर्थन में बराकर में उनके समर्थकों ने जश्न मनाया। पटाखे फोड़कर, मिठाई खाकर और अबीर लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी मनाई। इस बारे में रवि यादव ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने उन पर भरोसा जताया रवि यादव ने साफ कहा कि कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में विकास का कोई भी काम नहीं हुआ है लोगों के पास बुनियादी सुविधाएं तक नहीं है इसलिए वह अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए अपनी जमीन के लिए अपने मातृभूमि के लिए यह चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि इस क्षेत्र के लोग उनके साथ देंगे












