पहले चरण के चुनाव से पहले एक बार फिर चुनाव आयोग ने किया पुलिस महकमें में तबादले
1 min read
:28 अप्रैल को पश्चिम वर्धमान जिले में नौ केंद्रों पर पहले चरण के तहत मतदान संपन्न किया जाएगा इससे पहले चुनाव आयोग द्वारा एक बार फिर पश्चिम वर्धमान के साथ-साथ पूरे पश्चिम बंगाल में पुलिस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं इस बार यह तबादले थाने के आईसी ओसी स्तर पर किए गए हैं आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की अगर बात करें तो रानीगंज पांडवेश्वर फरीदपुर अंडाल थाने के प्रभारियों का तबादला किया गया है। रानीगंज में बांकुरा सदर के सीआई सुबीर कर्मकार को प्रभारी बनाया गया है वही अंडाल थाने की जिम्मेदारी गोपाल पात्रा जबकि फरीदपुर पुलिस स्टेशन में हिमाद्री शेखर बर्मन को थाना प्रभारी बनाया गया है वही पांडवेश्वर में सुशोभन बनर्जी को थाना प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया गया है।












