दोमोहानी में रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल हुए समाजसेवी कृष्णा प्रसाद सभी को दी रामनवमी की शुभकामनाएं
1 min read
:श्री श्री राम नवमी शोभायात्रा में आज आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद शामिल हुए। यह शोभायात्रा दोमोहानी के केलेजोरा शनि मंदिर से लेकर खासकोटी मोड़ तक आयोजित की गई। इस मौके पर यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे । यहां पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम बजरंगबली हनुमान के नाम के जयकारे लगाए जा रहे थे यहां पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे जो इस शोभायात्रा में शामिल हुए और विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद का यहां भव्य तरीके से स्वागत किया गया कृष्णा प्रसाद ने स्थानीय लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने आज की इस शोभायात्रा में उनका इतने अच्छे तरीके से स्वागत किया है उन्होंने कहा कि आज पवित्र रामनवमी के त्यौहार के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली जा रही है और इसमें शामिल होकर को खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं और जिस तरह से यहां पर उनका स्वागत हुआ है उसे वह यहां के लोगों के आभारी हैं उन्होंने सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के रामनवमी की बधाई दी और और कहां की वह भगवान राम से प्रार्थना करते हैं कि सभी का जीवन मंगलमय हो












