भाजपा जिलाध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य ने किया संवाददाता सम्मेलन कहा यह चुनाव चुनाव होगा भय बनाम भरोसे का चुनाव
1 min read
आसनसोल जिला संगठन की तरफ से आज जिला अध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस सम्मेलन में हाल ही में कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा प्रस्तुत _“चार्जशीट”_ के आधार पर पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के आरंभ में जिला अध्यक्ष ने कहा, “भय बनाम भरोसे के इस चुनाव में आसनसोल के लोगों को नरेंद्र मोदी के भरोसे पर वोट देना चाहिए।” उन्होंने आसनसोल के ओ.के. रोड क्षेत्र में मादक पदार्थ से संबंधित घटना और घर जलाने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आसनसोल शहर तेजी से मादक पदार्थ के चपेट में आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष रूप से उत्तर थाना अंतर्गत उत्तर विधानसभा क्षेत्र मादक पदार्थ के व्यापार का केंद्र बन गया है। जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट संदेश दिया है “यदि भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार पर भरोसा है, तो तृणमूल कांग्रेस को वोट दें; और यदि विकास, सुरक्षा और पारदर्शिता पर भरोसा है, तो भाजपा का समर्थन करें।” उन्होंने बताया कि _“चार्जशीट”_ प्रस्तुत करने के माध्यम से तृणमूल सरकार के 15 वर्षों के शासन में भ्रष्टाचार, शिक्षा व्यवस्था की गिरावट, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, बेरोजगारी, शिक्षक नियुक्ति में भ्रष्टाचार और सिंडिकेट राज के मुद्दों को उजागर किया गया है। आसनसोल और पश्चिम बंगाल की प्रमुख समस्याएं 1. स्वास्थ्य सेवाओं की गिरावट जिला अस्पताल सहित कई स्वास्थ्य केंद्र लगभग बंद हैं। आयुष्मान भारत योजना का लाभ आम जनता को नहीं मिल रहा है। 2. पेयजल की कमी अमृत योजना होने के बावजूद जल समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सिंडिकेट के माध्यम से अवैध कनेक्शन दिए जा रहे हैं। 3. लोगों का आरोप है कि भूमि विभाग में घूस के बिना कोई काम नहीं होता। गरीब लोगों की जमीन भी कब्जे में ली जा रही है। 4. बीपीएल आवास में अनियमितता कल्याणपुर हाउसिंग सहित विभिन्न स्थानों पर गरीबों के लिए आवंटित घर खाली या अवैध कब्जे में हैं। 5. उद्योग और रोजगार की कमी सिंडिकेट और चंदाबाजी के कारण नए निवेश नहीं आ रहे हैं, जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है। 6. महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के बयान—“रात 8 बजे के बाद महिलाएं बाहर नहीं निकलेंगी”—राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। 7. सड़कों की खराब स्थिति और प्रदूषण जुबली से भगत सिंह मोड़ तक सड़क की स्थिति बहुत खराब है, जिससे आम जनता धूल और प्रदूषण से परेशान है। 8. उद्योगपतियों का राज्य छोड़ना सीमेंट कारखाने सहित कई उद्योग राज्य छोड़कर चले गए हैं, जो निवेश-विरोधी वातावरण का प्रमाण है। 9. बिजली और ऊर्जा समस्या उच्च बिजली बिल और अनियमित सेवा से लोग परेशान हैं। केंद्र की सौर योजना लागू नहीं की गई है। 10. स्थानीय जल समस्या का उदाहरण कल्याणपुर हाउसिंग (वार्ड 22) में अभी भी नियमित जल आपूर्ति नहीं है। 11. मादक पदार्थ और अवैध व्यापार में वृद्धि आसनसोल में मादक पदार्थ का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आरोप यह भी है कि प्रशासन की निष्क्रियता के कारण युवा समाज क्षतिग्रस्त हो रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब लोगों को यह तय करना है कि वह विकास के लिए वोट करेंगे या भ्रष्टाचार तथा सिंडिकेट राज के लिए












