पुलिस की सफलता से चुनाव से पहले ही 4 राउंड गोला बारूद जब्त, 3 हिरासत में
1 min read
:चुनाव की घोषणा होते ही पूरे राज्य के साथ साथ आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट भी पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तत्पर है। उन्होंने अपनी तत्परता बढ़ा दी है जिससे किसी गड़बड़ी से पहले ही उसे रोका जा सके। पुलिस की इस सक्रियता के कारण
आसनसोल – दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने कुल्टी, जामुरिया और दुर्गापुर पुलिस स्टेशनों के विभिन्न पुलिस स्टेशन क्षेत्रों से 4 राउंड गोला-बारूद के साथ 3 अवैध आग्नेयास्त्र जब्त किए हैं। इन बरामदगी के संबंध में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मामले दर्ज किए गए हैं। माना जा सकता है कि पुलिस की यह सफलता निश्चित रूप से आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखनें में मददगार साबित होगी














