चटाई पर चर्चा, ममता दीदी के विकास पर भरोसा
1 min read
:आज अंडाल के खलासी पारा में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ओर से एक चटाई बैठक का आयोजन किया गया। इस सभा में क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पार्टी के घोषणापत्र के अनुसार, सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए ‘लक्ष्मी भंडार’ की राशि बढ़ाकर ₹1,500 और SC/ST महिलाओं के लिए ₹1,700 आर्थिक सहायता प्रति माह कर दी गई है।बेरोजगार युवाओं के लिए मासिक ₹1,500 की सहायता का नया संकल्प युवाओं के लिए पॉकेट मनी दिया गया है।’निश्चित आवासन’ योजना के तहत हर गरीब को पक्का घर और स्कूलों में ई-लर्निंग सुविधाओं के आधुनिकीकरण का वादा किया गया है। लक्ष्मी भंडार’ की लाभार्थियों से मिलते हुए ने वादा किया कि आने वाले समय में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए और भी बड़ी योजनाएं लाई जाएंगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वीजय यादव ने की। इस अवसर पर पंचायत समिति सहसभापति श्यामा प्रसाद भट्टाचार्जी , कर्मोंअध्यक्ष मुस्तफा खान, रामप्रसादपुर अँचल प्रेसीडेंट गौरगौ दास, बानटी, सिंह चन्द्रभानु दत्त, पुनम सीह, प्रतिमा मुखर्जी, पंचायत मेम्बर पूर्णिमा दास, बांटी दास, अमीत दास, शिक्षक मुनीर शामी और अन्य लोग उपस्थित थे।














