आसनसोल दक्षिण से निर्दलीय उम्मीदवार राजन्या हालदार ने शुरू किया चुनाव प्रचार
1 min read
:आसनसोल दक्षिण से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एक समय टीएमसी की युवानेत्री राजन्या हलदर वोट के मैदान में खड़ी हुई हैं। आज उन्होंने मां घागरबूड़ी मंदिर में पूजा अर्चना की इसके बाद वे महिषिला बटतला क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए गईं। उन्होंने लोगों से बात की और एक अन्य प्रकार की राजनीति के वातावरण बनाने के लिए लोगों से अनुरोध किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल और टीएमसी प्रत्याशी तापस बैनर्जी दोनों के खिलाफ हमला किया और कहा कि वे अवाक हैं कि टीएमसी ने अशोक रुद्र को आसनसोल दक्षिण से अपना प्रत्याशी नहीं बनाकर तापस बैनर्जी को बनाया है। उन्होंने कहा कि तापस बैनर्जी पहले यहां से विधायक थे, लेकिन उन्हें पिछली बार रानिगंज भेज दिया गया था, इसके पीछे कुछ कारण जरूर थे लेकिन फिर से उन्हें आसनसोल दक्षिण से टीएमसी प्रत्याशी बनाया गया, जबकि श्रमिक और टीचर्स के लिए जो अशोक रुद्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं, पार्टी ने उनकी अवहेलना की। इससे समझा जा सकता है कि यहां जरूर ही कोई आर्थिक लेनदेन का मामला है।
दूसरी ओर, भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल के खिलाफ आक्रामक होते हुए राजन्या हलदर ने कहा कि अग्निमित्रा पाल यहां की भूमि कन्या हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया, वे सिर्फ कोलकाता में रहीं इसलिए यहां आने पर उन्हें गो बैक स्लोगन सुनना पड़ रहा है। इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की कि एक अन्य प्रकार के राजनीतिक परिमंडल सृजन के लिए उन्हें समर्थन करें।














