प्रशिक्षु शिक्षक द्वारा मिड डे मील सहायिका को पुरस्कार वितरण
1 min read
:सरकारी स्कूलो में शिक्षको के कमी हमेशा की समस्या रही है। सरकारी शिक्षकों की कमी से स्कूल में कई समस्याएँ आती हैं, जैसे कि शिक्षा की गुणवत्ता में कमी, बच्चों को उचित ध्यान न मिलना, और शिक्षकों के लिए अधिक काम का बोझ I छात्रों के सीखने के परिणामों पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है और अंततः देश के समग्र विकास को प्रभावित करता है। विगत कई बरसो से रोटिबाती हिंदी हाई स्कूल में दुर्गापुर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस और पार्बति टीचर्स ट्रेनी कॉलेज के प्रशिक्षु शिक्षकों के आगमन से कुछ महिनो तक बच्चों एवं विद्यालय के सर्वांगीण विकास संभव हुआ है। प्रशिक्षु शिक्षकों ने ना केवल बच्चों को हर प्रकार के शैक्षणिक सहयोग एवं सह पाठयक्रम गतिविधियाँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया है बल्कि विद्यालय मै कार्य करने वाली मिड डे मील सहायिका के विद्यालय के विकास, योगदान और भूमिका के लिए उपहार वितरण करके एक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन साचिव श्री गौतम मुखर्जी और सदस्य श्री प्रमोद नोनिया ने उनके विद्यालय में महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। विद्यालय के प्रधानध्यापक श्री कार्तिक माझी और विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षको ने सभी प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रशंसा प्रमाणपत्र और मोमेंटो भेट की। इस सुंदर कार्यक्रम का संचालन प्रधान अध्यापक कार्तिक माझी और विकास राम ने सुचारु रूप से किया। इस अवसर पर अवधेस भगत, रामशिस सिंह, मुनीर शमी, समीरण कुंडू, रानु चटर्जी, सीमा कुंडू, चंदन सिंह, सतीश पंडित, प्रशिक्षु शिक्षक अदीति गुप्ता, नौशाद अनवर, दीपमाला वर्मा,जवेरीया फातमा, खुशबू कुमारी, विकास राम, एहतेशाम अली, पिंकी साव, प्रीति साव, प्रिया कुमारी साव, प्रिया सिंह , अदीति यादव,तरब जकी, रौशनी कुमार














