कुल्टी से टीएमसी प्रत्याशी अभिजीत घटक के समर्थन में वरिष्ठ टीएमसी नेता उज्जवल चटर्जी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन पार्टी ने किया कुल्टी से जीत का दावा कई लोगों ने भाजपा से थामा टीएमसी का दामन
1 min read
:कुल्टी विधानसभा के पूर्व विधायक और राज्य तृणमूल कांग्रेस नेता उज्ज्वल चटर्जी के निर्देश पर कुल्टी विधानसभा के तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी अभिजीत घटक के समर्थन में कुल्टी विधानसभा के तृणमूल कांग्रेस के आह्वान पर कार्यकर्ता सभा का आयोजन किया गया नियामतपुर शिव मंदिर मेला मैदान में कार्यकर्ता सभा आयोजित की गई। यहां उज्ज्वल चटर्जी, तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत घटक सहित ब्लॉक नेतृत्व और कार्यकर्ता समर्थकगण उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम के माध्यम से 20 व्यक्ति भाजपा छोड़कर तृणमूल में शामिल हुए। उज्ज्वल चटर्जी और प्रत्याशी अभिजीत घटक ने इन लोगों को पार्टी का झंडा थमा कर उन्हें पार्टी में शामिल करवाया और उनका पार्टी में स्वागत किया। उज्जवल चटर्जी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ इस दौरान उन्होंने कहा कि यह देखा जाता है कि जब नगर निगम के चुनाव होते हैं तो पार्षद प्रत्याशी अपना चुनाव जीत जाते हैं लेकिन जब उनके वार्ड में लोकसभा या विधानसभा का चुनाव होता है तो पार्टी के विधानसभा या लोकसभा प्रत्याशी को बढ़त नहीं मिलती ऐसा नहीं होना चाहिए इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ ऐसे कार्यकर्ता भी हैं जो अवसरवादी हैं हालांकि जब उज्जवल चटर्जी से पूछा गया कि वह कौन है तो उज्जवल चटर्जी ने कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मसला है वह मीडिया में इस पर कोई जवाब नहीं देंगे वही इस बारे में कुल्टी से टीएमसी प्रत्याशी अभिजीत घटक ने कहा कि कुल्टी में टीएमसी की जीत की जमीन पिछले 5 सालों में उज्जवल चटर्जी ने तैयार करके रखी है अब सिर्फ टीएमसी को जीत का इंतजार है और आने वाले विधानसभा चुनाव में यहां से टीएमसी की जीत एक तरह से तय है हालांकि जब उनसे पूछा गया की उज्जवल चटर्जी ने कहा है कि पार्टी में कुछ अवसरवादी आकर करता है इस पर अभिजीत घटक ने कहा कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है राजनीति में यह आम बात है और खासकर विपक्षी पार्टियों द्वारा टीएमसी को तोड़ने के लिए भी इस तरह की साजिश रची जाती है














