विश्व स्वास्थ्य दिवस पर निकली रैली:
1 min read
भारत स्काउट एंड गाइड्स तथा रेलवे के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की तरफ से आज विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एक जागरूकता रैली निकाली गई । यह रैली स्वास्थ्य निरीक्षक कार्यालय से निकलकर डिविजनल अस्पताल तक गई । अस्पताल के सुपरिटेंडेंट मनोरंजन महतो ने आज के दिन की महत्ता को लेकर कहा कि आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके भारत स्काउट एंड गाइड्स के अलावा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीयों के साथ एक रैली निकाली गई । इसके बाद यह रेलवे के डिविजनल अस्पताल में नर्सों द्वारा एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है साथ ही वृक्षारोपण भी किया जाएगा उन्होंने कहा कि इस रैली का मकसद लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है












