भाजपा नेता शिव प्रसाद बर्मन के भाई ने थामा टीएमसी का दामन:
1 min read
आसनसोल नगर निगम के चुनाव में 44 नंबर वार्ड से टीएमसी के अमरनाथ चटर्जी के खिलाफ भाजपा शिव प्रसाद बर्मन ने चुनाव लड़ा था आज उन्ही शिव प्रसाद बर्मन के भाई ने टीएमसी का दामन थाम लिया 44 नंबर वार्ड पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मलय घटक के हाथों से टीएमसी का दामन थाम लिया इस मौके पर इस वार्ड के पार्षद और आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी सहित तमाम स्थानीय टीएमसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे शिव प्रसाद बर्मन के भाई ने कहा के जब तक ममता बनर्जी राज्य के मुख्यमंत्री हैं तब तक यहां भाजपा अपने पांव नहीं पसार सकती हमने कहा कि पूरे देश में अगर भाजपा को कोई रोक सकती है तो वह ममता बनर्जी ही है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह आजीवन ममता बनर्जी के समर्थक बने रहेंगे उन्होंने साफ कहा कि जब तक ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हैं तब तक बंगाल सुरक्षित हैं उनके हटते ही बंगाल की स्थिति बेहद खराब हो जाएगी












