चुनावी मैदान में उनका समय खत्म – उज्जवल चटर्जी
1 min read
टीएमसी द्वारा इस बार कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से अभिजीत घटक को टिकट दिया गया है टीएमसी ने इस बार पार्टी के वरिष्ठ नेता उज्जवल चटर्जी को टिकट नहीं दिया है माना जा रहा था कि इस वजह से उज्जवल चटर्जी थोड़े नाराज हैं लेकिन आज जब संवाददाताओं ने उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि यह पार्टी का फैसला है और पार्टी के एक विश्वस्त कार्यकर्ता होने के नाते उनको पार्टी का फैसला मंजूर है हालांकि यह बातें कहते हुए उज्जवल चटर्जी के चेहरे पर तल्खी साफ नजर आ रही थी उन्होंने कहा कि पार्टी का फैसला अंतिम है और वह लोगों से अनुरोध कर रहे हैं की पार्टी ने जिस प्रत्याशी को यहां से खड़ा किया है उसके समर्थन में मतदान करें जब उनसे पूछा गया की पार्टी ने कुल्टी क्षेत्र से बाहर के एक व्यक्ति को टिकट दिया है इस पर उन्होंने कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि यह पार्टी का फैसला है हालांकि अंत में उन्होंने कहा कि पार्टी के इस फैसले से यह तो पता चल गया कि चुनावी मैदान में उनके खेलने का समय समाप्त हो चुका है














