आसनसोल उत्तर से भाजपा प्रत्याशी कृष्णेंदु मुखर्जी ने किया चुनाव प्रचार लोगों से साधा संपर्क
1 min read
:आसनसोल उत्तर से बीजेपी उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी ने आज आसनसोल के पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर अपना प्रचार अभियान शुरू किया। यहां उनके साथ बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे, जिनमें उत्साह देखने लायक था।
मंदिर में पूजा करने के बाद कृष्णेंदु मुखर्जी ने जनसंपर्क अभियान शुरू किया और लोगों से बातचीत की। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि लोगों से बात करके और उनकी बातें सुनकर उन्हें लगता है कि लोग बदलाव चाहते हैं। वे अब पश्चिम बंगाल की गद्दी पर तृणमूल कांग्रेस को नहीं देखना चाहते हैं। इसलिए पश्चिम बंगाल में बदलाव सिर्फ समय की बात है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान कृष्णेंदु मुखर्जी ने स्थानीय क्लब के लड़कों के साथ कैरम खेला और वादा किया कि बीजेपी सत्ता में आने पर पूरे पश्चिम बंगाल के साथ इस क्षेत्र में भी खेलकूद के स्तर को ऊंचा किया जाएगा।














