भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल ने कहां जनता उखाड़ फेंकना चाहती है टीएमसी को
1 min read
:बर्नपुर के त्रिवेणी मोड़ पर आज आसनसोल दक्षिण की बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल खुद मौजूदम रहकर बीजेपी के लिए पोस्टरिंग कराईं। यहां बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। यहां पत्रकारों से बात करते हुए अग्निमित्रा पाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल के साथ-साथ आसनसोल दक्षिण के लोग भी बदलाव चाहते हैं, इसलिए उनके प्रतिद्वंद्वी के रूप में तापस बनर्जी खड़े हैं, लेकिन इसका लोगों के मन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि तापस बनर्जी 2011 से 2016 तक आसनसोल दक्षिण के विधायक थे, लेकिन उन्होंने लोगों के लिए कुछ नहीं किया। अग्निमित्रा पाल ने कहा कि जब तापस बनर्जी विधायक थे, तब राज्य में उनकी पार्टी की सरकार थी, लेकिन उन्होंने यहां के युवाओं के लिए रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं की।
अग्निमित्रा पाल ने कहा कि लोगों का गुस्सा किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है, बल्कि तृणमूल दल और ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के खिलाफ है। इसलिए इस जिले में तापस बनर्जी, विधान उपाध्याय या नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती की कोई भूमिका नहीं है। लोग इस दल को सत्ता से उखाड़ फेंकना चाहते हैं।














