रानीगंज से टीएमसी प्रत्याशी कारोबारण मंडल का टीएमसी समर्थकों ने किया भव्य स्वागत
1 min read
:टीएमसी द्वारा रानीगंज से कालो बरण मंडल को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया है आज रानीगंज में टीएमसी पार्टी कार्यालय में समर्थकों द्वारा उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया और उन्हें हरा अबीर लगाया गया और समर्थकों में उनके प्रत्याशी बनने को लेकर काफी उत्साह देखा गया इस बारे में टीएमसी प्रत्याशी ने कहा कि वह ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने उन पर भरोसा जताया उन्होंने कहा कि वह तब से राजनीति से जुड़े हुए हैं जब वह नाबालिग थे और इसके बाद उनका चुनाव लड़ने का बहुत अनुभव है यह अनुभव इस बार के विधानसभा चुनाव में काम आएगा वह जिला परिषद के सदस्य रह चुके हैं कर्माध्यक्ष हैं इसलिए उनको प्रशासन का भी ज्ञान है कि वह मुलत अंडाल के हैं रानीगंज में राजनीति करने में उन्हें कोई परेशानी तो नहीं होगी उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को जब लोकसभा का प्रत्याशी बनाया जाता है तो वह सात विधानसभा केंद्र का प्रतिनिधि बनता है इसलिए उनको कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि भाजपा की तरफ से किसे टिकट दिया जाएगा लेकिन जो भी खड़ा हो वह कोई बहुत बड़ी चुनौती नहीं होगा क्योंकि जनता टीएमसी के साथ है वहीं बंगाल में एस आई आर को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग गलत तरीके से यहां के मतदाताओं का नाम काटना चाहता है लेकिन सुप्रीम कोर्ट पर सबको भरोसा है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह काम हो रहा है उन्हें भरोसा है कि चुनाव से पहले जिनके नाम अंदर एडजुडिकेशन है उन सभी के नाम का निस्तारण हो जाएगा और जायज मतदाता वोट दे पाएंगे














