काली पहाड़ी में नगर निगम के जंक यार्ड में लगी आग इलाके में दहशत मौके पर दमकल की टीम
1 min read
:आज एक बार फिर आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके में आसनसोल नगर निगम के जंक यार्ड में आग लग गई जिससे कि भारी दहशत का माहौल बन गया आसनसोल के काली पहाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे नगर निगम द्वारा नगर निगम क्षेत्र से कूड़ा संग्रह करके वहां जमा रखा जाता है बीच-बीच में उस कूड़े में आग लग जाती है जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है आज भी कूड़े से धुआं निकलता देखा गया स्थानीय लोगों ने बताया कि आग कल रात को लगी थी आज भी सवेरे तक धुआं निकलते देखा गया स्थानीय लोगों का कहना है कि धुंआ राष्ट्रीय राजमार्ग तक आ जाएगा जिससे कि कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है इस बारे में हमने वरिष्ठ भाजपा नेता तथा आसनसोल उत्तर से बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी कृष्णेंदु मुखर्जी से बात की तो उन्होंने कहा की पश्चिम बंगाल के लिए यह कोई नई बात नहीं है उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में प्रशासन पूरी तरह से खत्म हो चुका है यहां प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है जिस वजह से आज बंगाल में कहीं पर भी कोई काम व्यवस्थित रूप से नहीं हो रहा है आसनसोल भी इससे अलग नहीं है उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम को चलाने वालों को निगम चलाना आता ही नहीं है इसलिए कहां पर किस तरह के दिक्कतें पेश आ सकते हैं और कैसे उनसे निपटा जाए इस बारे में उनके पास कोई रणनीति है ही नहीं भाजपा नेता ने आरोप लगाया की टीएमसी नेताओं के पास भ्रष्टाचार करके पैसा कमाने के अलावा और कोई काम नहीं है जिस वजह से लगातार इस तरह की परेशानियों से लोगों को दो चार होना पड़ता है














