चुनाव आयोग ने फिर चलाया डंडा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट सहित कई पुलिस आयुक्तों में बदलाव
1 min read
:पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही मॉडल कोड आफ कंडक्ट लागू हो गया है मॉडल कोड ऑफ़ कंडक्ट लागू होते ही चुनाव आयोग द्वारा प्रशासनिक स्तर पर बड़े रद्दोबदल किया जा रहे हैं इसी कड़ी में एक और बड़ा फैसला लेते हुए चुनाव आयोग द्वारा 4 कमिश्नरेट क्षेत्र के पुलिस आयुक्तों का तबादला किया गया है इनमें आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट भी है यहां सुनील कुमार चौधरी की जगह डॉ प्रणव कुमार को कमिश्नर बनाया गया है इसके अलावा तीन अन्य कमिश्नरेट क्षेत्र में भी बदलाव किए गए हैं इनमें हावड़ा बैरकपुर और चंदन नगर भी शामिल है हावड़ा के नए कमिश्नर अखिलेश कुमार चतुर्वेदी बैरकपुर के नए कमिश्नर अमित कुमार सिंह और चंदन नगर में सुनील कुमार यादव को नए कमिश्नर बनाया गया है वही डॉक्टर राजेश कुमार सिंह को एडीजी एंड आईजीपी साउथ बंगाल रीजन तो वहीं के जयरमन को एडीजी एंड आईजीपी नॉर्थ बंगाल रीजन नियुक्त किया गया है चुनाव आयोग के सेक्रेटरी द्वारा पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी को जो पत्र भेजा गया है उसमें कहा गया है कि यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनको चुनाव संपन्न होने तक चुनाव से संबंधित किसी भी ड्यूटी पर तैनात ना किया जाए














