डाक्टर देवाशिष सरकार ने किया ऐलान अपने दिवंगत पिता के जन्मदिन 14 मार्च को लगाया जाएगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
1 min read
:बोरो चेयरमैन डाक्टर देवाशिष सरकार ने आज अपने पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण घोषणा की उन्होंने कहा कि टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी के सेवाश्रय परियोजना से प्रेरित होकर 14 मार्च को 94 नंबर वार्ड अंतर्गत धेनुआ इलाके में एयरपोर्ट के पास टीएमसी पार्टी कार्यालय के निकट एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा कि इस शिविर में विभिन्न हॉस्पिटलों के विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे यहां पर नेत्र आंख जनरल फिजिशियन लोगों का इलाज करेंगे उनकी जांच करेंगे यहां पर ईसीजी निशुल्क होगी और लोगों को दवा भी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा उन्होंने कहा कि वहां पर जो इलाज संभव नहीं होगा वह इलाज हॉस्पिटल में निशुल्क रूप से किया जाएगा डॉक्टर सरकार ने कहा कि इस परियोजना का नाम *एक डाके डॉक्टर* रखा गया है उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी ने डायमंड हार्बर में जो कर के दिखाया है उसकी मिसाल पूरे देश में कहीं नहीं मिलेगी उसी से प्रेरित होकर इस को किया जा रहा है उन्होंने कहा कि 14 मार्च को उनके स्वर्गीय पिता का जन्मदिन है अपने स्वर्गीय पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए एक डॉक्टर होने के नाते उन्होंने इस तरह का शिविर लगाने के बारे में फैसला लिया डॉक्टर सरकार ने कहा कि शिविर की शुरुआत 94 नंबर वार्ड से की जा रही है लेकिन भविष्य में इसे अन्य वार्डो और गांवों में फैलाया जाएगा














