टीएमसी की तरफ से निकाली गई प्रत्यावर्तन रैली ढाई हजार के करीब बाइक सवारों ने निकाली बाइक रैली
1 min read
टीएमसी की ओर से आज आसनसोल के चित्रा मोड़ से ट्राफिक मोड़ तक प्रत्यावर्तन यात्रा का आयोजन किया गया। यहां लगभग दो से ढाई हजार बाइक सवारों ने इस बाइक रैली में भाग लिया। इस बारे में आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक एक के अध्यक्ष गुरुदास चटर्जी ने कहा कि जिस तरह से भाजपा पश्चिम बंगाल को वंचित कर रही है, उसके खिलाफ इस महा बाइक रैली का आयोजन किया गया है। इस बाइक रैली में ढाई हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया है। कुछ दिन पहले भाजपा की ओर से जो परिवर्तन रैली निकाली गई थी, उसमें लोगों की कम उपस्थिति थी, लेकिन आज की इस रैली में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया है, जो यह साफ करता है कि लोग टीएमसी के साथ हैं और मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी चौथी बार पश्चिम बंगाल की गद्दी पर बैठने जा रही हैं।














