जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह ने गोविंद नगर में एक शेड और हाई मास्ट लाइट का किया उद्घाटन
1 min read
:आसनसोल नगर निगम के 12 नंबर वार्ड अंतर्गत जमुरिया क्षेत्र के गोविंद नगर इलाके में जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह द्वारा आज एक कम्युनिटी सेंटर में शेड का उद्घाटन किया गया इसके साथ ही उन्होंने सड़क किनारे हाई मास्ट लाइट का भी उद्घाटन किया। आपका बता दें कि शेड का निर्माण विधायक फंड से तकरीबन ₹700000 की लागत से किया गया है और सांसद निधि से हाई मास्ट लाइट को लगाया गया है। कार्यक्रम के दौरान विधायक हरेराम सिंह के अलावा गोविंद नगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सतनाम सिंह सचिव जयंत सिंह कोषाध्यक्ष हरजिंदर सिंह उप प्रधान मोहन सिंह उप सचिव बलबीर सिंह सहित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तमाम सदस्य उपस्थित थे इस मौके पर हरेराम सिंह ने कहा कि जब वह यहां पर चुनाव लड़ने के लिए आए थे तब यहां के लोगों ने यहां पर एक शेड और हाई मास्ट लाइट का अनुरोध किया था उन्होंने वादा किया था कि अगर वह यहां से विधायक बनते हैं तो जरूर यह काम करेंगे और यहां के लोगों के आशीर्वाद से वह विधायक बने हैं और आज उन्होंने अपना वादा पूरा किया उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूरे प्रदेश के साथ-साथ इस क्षेत्र का भी विकास किया है और उन्हें पूरा भरोसा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र के लोगों का समर्थन एक बार फिर ममता बनर्जी के साथ रहेगा














