पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल के दुर्गापुर आवास पर ईडी का छापा
1 min readदुर्गापुर
:केंद्रीय एजेंसी एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने फिर से पुलिस अधिकारी मोरंजन मंडल के दुर्गापुर स्थित घर पर छापा मारा। हालांकि, पुलिस अधिकारी घर पर थे या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। गौरतलब है कि 3 फरवरी को ईडी के अधिकारियों ने इस पुलिस अधिकारी के घर पर तलाशी ली थी। कई घंटों तक तलाशी के बाद उन्हें सीजीओ कॉम्प्लेक्स में हाजिर होने के लिए कहा गया था, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद वे हाजिर नहीं हुए
बुधवार सुबह फिर से केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी केंद्रीय सशस्त्र बल के जवानों के साथ उनके घर पहुंचे। सुबह से ही वहां तलाशी अभियान चलाया गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, ईडी ने तलाशी के कारणों और किस मामले में जांच चल रही है, इसकी जानकारी नहीं दी ।
सूत्रों के मुताबिक, मोरंजन मंडल ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है।














