shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

चिनाकुड़ी में भाजपा की तरफ से हुआ परिवर्तन सभा का आयोजन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष उपस्थित

1 min read

:कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिनाकुड़ी में आज भाजपा की ओर से परिवर्तन सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, कुल्टी के भाजपा विधायक डॉ. अजय पोद्दार, जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, विधायक अग्निमित्रा पाल, कृष्णेंदु मुखर्जी सहित कुल्टी क्षेत्र के कई नेता और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यहाँ आमंत्रित भाजपा नेताओं का स्वागत किया गया। इसके बाद दिलीप घोष ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में टीएमसी सरकार और पार्टी पर हमला किया और कहा कि उनके नेतृत्व में यहाँ कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। टीएमसी के नेता सिर्फ़ भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। उन्होंने कहा कि सात साल पहले इस क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के लिए केंद्र सरकार द्वारा 7000 करोड़ रुपये भेजे गए थे, लेकिन वह पैसा कहाँ गया, किसी को नहीं पता। लोगों को पानी भी नहीं मिला और पैसे का भी कोई पता नहीं है। इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे इस राज्य से टीएमसी को विदा करें। वहीं अग्नि मित्रा पाल ने कहा कि बंगाल में जो भी रहता है वह बंगाली है भाजपा किसी के साथ भेदभाव नहीं करती लेकिन टीएमसी ने लोगों के मन में यह डर बैठा दिया है आने वाले चुनाव में इस डर का मुकाबला करने की जरूरत है और लोगों को समझना होगा कि टीएमसी नहीं बीजेपी उनका विकास कर सकती है क्योंकि भाजपा के नेतृत्व में जहां पर भी सरकार है चल रही हैं वहां पर सही मायने में विकास हो रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page