shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में आसनसोल नगर निगम के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान

1 min read

:जैसे-जैसे बंगाल विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा का दिन नजदीक आ रहा है सभी पार्टियों की तरफ से लगातार प्रचार पर जोर दिया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद द्वारा भी जोर-जोर से प्रचार और जनसंपर्क किया जा रहा है इसी कड़ी में कल कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आसनसोल नगर निगम के 13 नंबर वार्ड अंतर्गत 233 नंबर बूथ क्षेत्र के मंडल एक अंतर्गत वनविष्णुपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया गया इसके साथ ही कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में यहां पर महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया वहीं कृष्णा प्रसाद ने यहां के युवा पुरुष और महिला खिलाड़ियों को वादा किया कि वह उनके लिए जर्सी और फुटबॉल का प्रबंध करेंगे इसके उपरांत कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से वार्ड नंबर 15 तथा 20 में मंडल चार अंतर्गत बूथ नंबर 17 और 18 में सेनरेले डी ब्लॉक इलाके में भी जनसंपर्क किया गया यहां पर भी कृष्णा प्रसाद द्वारा महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया जनसंपर्क अभियान करते हुए कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य आसनसोल नगर निगम के 14 नंबर वार्ड अंतर्गत छुता डांगा क्षेत्र में पहुंचे आदिवासियों के बाहा पर्व के अवसर पर कृष्णा प्रसाद द्वारा यहां 500 से ज्यादा आदिवासी महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया इन सभी इलाकों में जन संपर्क अभियान के दौरान कृष्णा प्रसाद ने इलाके के लोगों से बात की और उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया.

इलाके के लोगों ने बताया कि उन्हें कोई भी सुविधा नहीं मिल रही है उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है लेकिन सुविधाएं ना मिलने से उनका जीना बेहद मुश्किल हो चुका है कृष्णा प्रसाद ने उनकी बातों को सुना और आश्वासन दिया कि बंगाल में आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद जब भाजपा की सरकार बनेगी तब यहां के लोगों की समस्याओं को दूर किया जाएगा इसके लिए उन्होंने लोगों से भाजपा को समर्थन देने का आग्रह किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page