आदिवासी बाहा पर्व पर कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा द्वारा वस्त्र वितरण कार्यक्रम
1 min read
:प्रख्यात समाजसेवी और भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आसनसोल नगर निगम के 9 नंबर वार्ड अंतर्गत जमुरिया विधानसभा क्षेत्र के जोबा ग्राम के आठ पाड़ा में सभा और जन संपर्क अभियान चलाया गया आदिवासियों के बाहा पर्व के अवसर पर यहां आदिवासी समाज के लोगों के बीच वस्त्र वितरण किया गया 9 नंबर वार्ड के 112 नंबर बुथ अंतर्गत तिलका मांझी आदिवासी फ्री प्राइमरी स्कूल में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था यहां पर बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे यहां कृष्णा प्रसाद के अलावा जमुरिया क्षेत्र के और भी तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे इस दौरान कृष्णा प्रसाद ने कहा कि इस क्षेत्र में अभी भी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उनके जीवन में पानी जैसी बुनियादी चीज भी नहीं है और इसकी एकमात्र वजह टीएमसी की सरकार है जिन्होंने लोगों तक कोई सुविधा नहीं पहुंचाई हैं उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि अगर अपने और अपने बच्चों के लिए उज्जवल भविष्य का निर्माण करना है तो आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाना है और टीएमसी को उखाड़ फेंकना है













