आसनसोल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट पॉलिटेक्निक और मिश्रा इंस्टिट्यूट ऑफ़ आसनसोल में किया गया नए नॉलेज केंपस भवन का उद्घाटन
1 min read
:आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके के बागबंदी में स्थित आसनसोल इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट पॉलिटेक्निक और मिश्रा नर्सिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ आसनसोल में आज नए मैनेजमेंट भवन का उद्घाटन किया गया राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक ने इसका उद्घाटन किया इस मौके पर यहां दोनों संस्थाओं के डायरेक्टर एच एन मिश्रा आसनसोल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट पॉलिटेक्निक की प्रिंसिपल डाक्टर लिसा मिश्रा एमएमआईसी गुरदास चटर्जी रामकृष्ण मिशन आसनसोल के सचिव स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज बीसी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर फाल्गुनी मुखर्जी दीपक रूद्र वी के ढल रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता के अलावा अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित थे।

सबसे पहले संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सभी आमंत्रित अतिथियों को सम्मानित किया गया इस मौके पर मंत्री ने रिमोट के सहारे आसनसोल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट पॉलिटेक्निक एंड मिश्रा नर्सिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ आसनसोल में जो नया नॉलेज केंपस खुल गया उसका उद्घाटन किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित किया गया इसके साथ ही उन्होंने नए भवन का भी फीता काट कर और शिलालेख से पर्दा हटाकर यहां नई फैकल्टी का आधिकारिक उद्घाटन किया इस दौरान मंत्री मलय घटक ने कहा कि 2013 में जब उन्होंने पहली बार एच एन मिश्रा से बात की थी तो उनसे अनुरोध किया था कि उनके पास जो खाली जमीन पड़ी है उस पर शिक्षा के क्षेत्र में कुछ काम किया जाए और उन्होंने यहां पर एक पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने का आग्रह किया था बड़ी खुशी की बात है कि एच एन मिश्रा उनकी पत्नी डॉक्टर लिसा मिश्रा और उनकी टीम के सभी सदस्यों के सहयोग से आज यहां पर इतना बड़ा एक कॉलेज खुल गया है जहां पर समय-समय पर नई-नई फैकल्टी जुड़ रही हैं इससे आने वाले समय में आसनसोल शिक्षा के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा केंद्र बन जाएगा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सहयोग से यहां मेडिकल कॉलेज खुलने की भी बात है आसनसोल ईएसआई हॉस्पिटल को मेडिकल कॉलेज का रूप दिया जाएगा। वही टेक्नो इंडिया के सहयोग से आसनसोल जिला अस्पताल में भी मेडिकल कॉलेज जैसी सुविधाएं देने के बारे में विचार किया जा रहा है ऐसे में उन्होंने उद्योगपतियों से भी आग्रह किया कि वह भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे आए ताकि यहां के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए कहीं बाहर न जाना पड़े वहीं जब हमने इस बारे में एच एन मिश्रा से बात की तो उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि आज आसनसोल इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट पॉलिटेक्निक और मिश्रा नर्सिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ आसनसोल में नॉलेज केंपस खुल गया है इसके जरिए अब अन्य फैकल्टी की पढ़ाई भी यहां पर हो सकेगी जिससे यहां के बच्चों को कुछ शिक्षा प्राप्त करने में कोई असुविधा नहीं होगी उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एमबीए की पढ़ाई भी शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है












