बेरोजगारी भत्ता नहीं चाहिए स्वाभिमान के साथ रोजगार – कृष्णा प्रसाद
1 min read
:बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लगातार प्रचार अभियान चलाया जा रहा है खासकर भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद द्वारा पिछले कई महीनो से लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के दौरान एक तरफ जहां वह भाजपा के लिए जनता से समर्थन की अपील कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इस जनसंपर्क अभियान के दौरान जहां कहीं भी लोगों की परेशानी उनके सामने आ रही है अपने स्तर पर वह उन परेशानियों को दूर करने का भी प्रयास कर रहे हैं आज कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में आसनसोल नगर निगम के 50,51, 52 और 53 नंबर वार्ड में भाजपा मंडल 3 अंतर्गत 67, 68 और 69 नंबर बुथ इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया अभियान की शुरुआत कोर्ट मोड़ पर स्थित श्री श्री 1008 संकट मोचन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की गई।

इसके उपरांत भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में कोर्ट बाजार इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाया गया उन्होंने उपस्थित लोगों से बात की और आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा के लिए क्यों मतदान करना चाहिए इसके बारे में बताया कृष्णा प्रसाद ने कहा कि देश के जिन राज्यों में भाजपा की सरकार बनी है वहां पर चौतरफा विकास हो रहा है जिससे बंगाल और यह क्षेत्र वंचित रह रहा है उन्होंने कहा कि टीएमसी के शासनकाल में पिछले 15 सालों में विकास का कोई काम नहीं हुआ है बंगाल में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनते ही विकास कार्य किए जाएंगे और इसके लिए उन्होंने लोगों से समर्थन की गुहार लगाई यहां पर सभी के द्वारा यह नारा लगाया गया कि राज्य की जनता को बेकारी भत्ता नहीं उन्हें स्वाभिमान के साथ रोजगार चाहिए












