आसनसोल अदालत परिसर में बम की खबर से हड़कंप
1 min read
:आसनसोल अदालत में आज बम होने की खबर से हड़कंप मच गया जैसे ही आसनसोल अदालत परिसर में बम होने को लेकर एक फोन आया सभी सकते में आ गए। तुरंत पुलिस प्रशासन को खबर दी गई पुलिस की टीम डॉग स्क्वॉड को लेकर आसनसोल अदालत परिसर में पहुंच गई और उन्होंने तलाशी शुरू कर दी इस बारे में वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर कुंडू से बात की तो उन्होंने कहा की एक फोन कॉल आया था जिसमें कहा गया की अदालत परिसर के आसपास बम रखा हुआ है इसके बाद पुलिस प्रशासन को खबर दी गई और डॉग स्क्वॉड के सहारे तलाशी ली जा रही है समाचार लिखे जाने तक प्रशासन द्वारा आसनसोल अदालत में तलाशी ली जा रही थी












